मथुरा

नकली किन्नर का असली किन्नर से हुआ सामना, जमकर चले लात घूंसे

इस नकली किन्नर को देखते ही असली किन्नरों का पारा चढ़ गया और उन्होंने शुरू कर दी इसकी मजामत।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 4:31 PM IST
Hijara
नकली किन्नर का असली किन्नर से हुआ सामना, जमकर चले लात घूंसे

मथुरा।वृन्दावन कोतवाली इलाके में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब असली किन्नरों का नकली किन्नर से सामना हो गया। नकली किन्नर के सामने आते ही असली किन्नर आग बबूला हो गए और नकली किन्नर की जमकर मजामत करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया।

ये है मामल
दरअसल किन्नर कृष्णा, कंगना और माया को शिकायत मिल रही थी कि एक नकली किन्नर काफी दिनों से लोगों को परेशान कर रहा है और जेबकटी सहित आपराधिक गतिविधि कर किन्नरों को बदनाम कर रहा है। इस सूचना पर असली किन्नरों ने इसकी तलाश की तो यह इनको बांके बिहारीमंदिर मार्ग पर घूमता हुआ मिल गया। इस नकली किन्नर को देखते ही असली किन्नरों का पारा चढ़ गया और उन्होंने शुरू कर दी इसकी मजामत। असली किन्नर इसकी मजामत करते हुए इसे पुलिस चौकी ले आये। जहां हंगामा बढ़ता देख पुलिस कर्मी नकली किन्नर को कोतवाली ले गए।

यह भी पढ़ें- गांव-गांव दिखाया जा रहा अक्षय कुमार का यह वीडियो ...

नकली किन्नर घूम रहे हैं
कृष्णा और कंगना नाम के किन्नरों ने लोगों से ये अपील की है कि इस तरह के नकली किन्नर मथुरा वृन्दावन में घूम रहे हैं और उनको किसी तरह का कोई भी नौछावर न दें क्योंकि ये लोग हमारे नाम से मांग कर ले जाते हैं और हमें बदनाम करते हैं। नकली किन्नर आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने बीएलओ कार्य करने से किया इनकार, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला