देहात क्षेत्रों को खुले से शौच मुक्त कराने के लिए बड़े जोर शोर से अभियान सुहागनगरी में चल रहा है। डीएम नेहा शर्मा ने पूरे जिले को 30 जून तक ओडीएफ करने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष बीडीओ, एडीओ पंचायत और सचिवों को लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग दो गड्ढों वाले शौचालय के लाभ से अनभिज्ञ हैं। ग्रामीणों को डर रहता है कि दो गड्ढों वाले शौचालय लंबे समय तक काम नहीं कर पाते। वह जल्दी खराब हो जाते हैं और उनके गड्ढों में भरी गंदगी को कैसे साफ किया जा सकेगा। इन्हीं सब शंकाओं को दूर करने के लिए वैसे तो प्रशासन द्वारा खंड प्रेरकों की नियुक्ति की गई है।