मथुरा

Mathura: बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया शोक

वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के महाअभिषेक के बाद हुई मंगला आरती के दौरान अचानक भारी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। भीड़ के दबाव के चलते दम घुटने के कारण एक महिला सहित दो श्रद्धालु की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 11:18 AM IST
two_devotees_died_in_banke_bihari_temple_on_janmashtami_in_mathura.jpg

जन्माष्टमी के पर्व पर वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर में एक हादसा हो गया। इस हादसे में महिला सहित दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। बताया गया है कि मंदिर में मंगला आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके कारण मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को सफोकेशन होने लगा। जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कुछ लोगों की तबियत खराब होने लगी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बमुश्किल मंदिर परिसर से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बता दें कि शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से कान्हा का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। शनिवार की देर रात दो बजे भगवान श्रीकृष्ण के महाअभिषेक के बाद हुई मंगला आरती के दौरान अचानक भारी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। भीड़ के दबाव के चलते मंदिर में घुटन की स्थिति पैदा हो गई और दम घुटने के कारण जबलपुर निवासी एक महिला सहित दो श्रद्धालु को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जबकि कई लोग बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।

पुलिस ने जांच के आधार पर शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बांके बिहारी मंदिर परिसर से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के कारण भीड़ का दबाव अधिकता और मंगला आरती के दर्शन करने के लिए लोग आए थे। दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्रवई शुरू की गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सीएम योगी ने जताया शोक

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हुई दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की है। घटना में घायल परिजनों का भी सीएम ने हाल जाना है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं।

Updated on:
20 Aug 2022, 11:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला