मथुरा

एडीजे स्टेनो हत्याकांड में पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा, दरोगा का ऑडियो हुआ वायरल

एडीजे स्टेनो महेश हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही का खुलासा हुआ है दरोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 4:54 PM IST
UP Police
एडीजे स्टेनो हत्याकांड में पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा, दरोगा का ऑडियो हुआ वायरल

मथुरा। एडीजे स्टेनो महेश की हत्या के मामले में पुलिस की किरकिरी हो रही है। पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही का खुलासा हुआ है दरोगा का ऑडियो वायरल होने के बाद। ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि पुलिस ने समय रहते कोई सख्त कदम नहीं उठाए, अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो यह वारदात टल सकती थी।

मृतक महेश के भतीजे गौरव और नौहझील के मानागढ़ी चौकी प्रभारी मुन्नीलाल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो से स्पष्ट हो रहा है कि वारदात से दो दिन पहले गौरव ने मानगढ़ी चौखी प्रभारी को फोन कर जानकारी दी थी कि महेश पक्ष और राजेंद्र फौजी पक्ष के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गौरव चौकी इंचार्ज से कह रहा है कि आप कुछ कदम उठाइए लेकिन चौकी इंचार्ज कहता है कि क्या मेरे पास औऱ कोई काम नहीं रह गया है।

मानागढ़ी चौकी प्रभारी मुन्नीलाल महेश के भीतीजे गौरव से कहते हैं कि अब क्या वहीं (महेश के घर) चौकी खोल दूं। 24 घंटे इन दोनों घरों की रखवाली करुं। जब गौरव कहता है कि आप आरोपियों को पकड़ते क्यों नहीं हो? तो चौकी प्रभारी मुन्नीलाल भड़क जाते हैं औऱ कहते हैं कि 'जब इच्छा होगी तब आरोपियों को पकड़ूंगा, तेरे कहने से थोड़े ही पकडूंगा। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आऱोप लग रहा है। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद ये वारदात नहीं होती।

Updated on:
20 Oct 2018, 4:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला