17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा में एडीजे के स्टेनो की हत्या, हत्यारों ने नाखून खींचे और फिर काटा प्राइवेट पार्ट…

यूपी के मथुरा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

मथुरा। यूपी के मथुरा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पर एडीजे के स्टेनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सकें हैं, लेकिन हत्यारों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। प्राइवेट पार्ट के बाद नाखून भी निकाल लिये। इस हत्या के आरोपी कोई और नहीं, बल्कि स्टेनो के सगे भाई हैं।

ये भी पढ़ें - तेज तर्रार आईपीएस पहुंचे जब पहुंचे यहां, यूपी पुलिस के इस थाने को देख कुछ ये थी प्रतिक्रिया, देखें तस्वीरें

यहां की वारदात
ये वारदात थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द की है। यहां का रहने वाला युवक सीतापुर जिले में एडीजे का स्टेनो था। हत्या का आरोप उसके सगे भाइयों पर लगा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब वह शौच को जा रहा था, तभी उसके भाई उठा ले गए। घर में बंद कर भाइयों ने उसकी बेरमही से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बमुश्किल पुलिस ने घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी भाई फरार हैं।

ये भी पढ़ें - डीपी यादव ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, सेक्युलर मोर्चे के दिखेंगे साथ, ये नेता भी पहुंचे शिवपाल यादव के साथ....


बेरहम बने भाई
पुलिस इस सवाल में उलझी हुई है कि स्टेनो के भाई इतने बेहरम कैसे बन गए। आरोपी भाईयों ने मृतक की अंगुलियों से नाखून खींच लिए। उसका प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक घटना का स्पष्ट कारण नहीं पता चल पा रहा है।

ये भी पढ़ें - आज ग्रहों में हो रहा बड़ा परिवर्तन, बदल देगा कुंभ, वृष, मिथुन राशि वालों का भाग्य, जानिये अन्य राशि वालों का कैसे रहेगा आज का दिन