मेरठ

Weather Alert: अप्रैल में सबसे गर्म दिन रहने के बाद अब इतना बढ़ेगा तापमान कि आप हो जाएंगे पसीना-पसीना

Highlights मेरठ और आसपास 35 डिग्री से ज्यादा हो गया तापमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के भी बन रहे आसार आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद  
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 8:21 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान घरों में कैद लोगों के लिए अब गर्मी भी किसी तरह की कोई कसर छोडऩे वाली नहीं है। जहां अप्रैल के शुरूआती सप्ताह में औसत तापमान ने पिछले 15 साल का रिकार्ड तोड़ा। अब आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी से दो-चार होना पड़ सकता है। वैसे पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बनने से तापमान में कुछ गिरावट भी संभव है।

अप्रैल की शुरुआती सप्ताह में सामान्य से कम चल रहे तापमान ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं। गत शुक्रवार को मेरठ का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचते हुए 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। यानी अब महानगरों में गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार इस अप्रैल में सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। दिन का पारा फिलहाल सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है जबकि रात का पारा सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48-72 घंटे में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं 13 अप्रैल तक मेरठ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं पक्षिम विक्षोभ बनने से इस दौरान मेरठ सहित पश्चिम के इलाकों में आगामी एक-दो दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मेरठ का एक्यूआई 155 रिकॉर्ड हुआ जो गुरुवार को 110 के स्तर पर था। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में यह बदलाव प्रतिक्षण होता रहेगा, क्योंकि इस समय लॉकडाउन के चलते ग्लोबल वार्मिग भी कम हो रही है। जिससे तापमान में बदलाव होते रहेंगे।

Updated on:
11 Apr 2020, 8:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप