मेरठ

मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड के बाद बसपा ने इस पूर्व विधायक को निकाला, सियासी गलियारों में खलबली

बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने लगाया था मुन्‍ना बजरंगी पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 9:48 AM IST
mayawati
मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड के बाद बसपा ने इस पूर्व विधायक को निकाला, सियासी गलिययारों में खलबली

बागपत। जेल में मुन्‍ना बजरंगी हत्‍याकांड के बाद बसपा ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुन्‍ना बजरंगी को झांसी से बागपत बसपा के पूर्व विधायक की शिकायत पर लाया गया था। रविवार रात को मुन्‍ना को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार सुबह उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इस मामले में सुनील राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुनील राठी ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है।

झांसी से लाया गया था बागपत

आपको बता दें क‍ि बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने मुन्‍ना बजरंगी पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुन्‍ना बजरंगी की बागपत में कोर्ट में पेशी होनी थी। इसके लिए मुन्‍ना को झांसी जेल से बागपत लाया या था लेकिन पेशी से पहले ही उसे गोली मार दी गई।

पार्टी ने निकाला बाहर

अब बसपा ने शिकायत करने वाले पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित को पार्टी से निकालकर सबको हैरत में डाल दिया है। बसपा ने दो बार विधायक रह चुके लोकेश दीक्षित को पार्टी से निकाल दिया है। इस बारे में विधायक लोकेश दीक्षित का कहना है कि उन्होंने पार्टी काे हमेशा समय दिया है और लोगों के लिए काम किया है। यही कारण है कि दो बार यहां की जनता ने उनको सम्मान दिया है। वह जल्द ही जनता के साथ इस पर मंथन करेंगे और नई पार्टी से अपनी राजनीति जारी रखेंगे।

दो बार रह चुके हैं विधायक

बसपा से दो बार विधायक रह चुके लोकेश दीक्षित को बुधवार को पार्टी से निकाल दिया गया। उन पर आरोप है कि वह पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में काम कर रहे थे। इसको लेकर उनको निष्कासित किया गया है। लोकेश दीक्षित को ही मुन्‍ना बजंरगी ने रंगदारी की धमकी दी थी। माना जा रहा है कि बसपा ने इस केस में नाम आने से बचने के लिए पूर्व विधायक से किनारा कर लिया है। वहीं लोकेश दीक्षित ने भी मुन्‍ना की हत्‍या के बाद अपनी जान को खतरा बताया था।

नई पार्टी करेंगे ज्‍वाइन

पत्रिका से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, बसपा में रहकर मैंने हमेशा पार्टी हित में काम किया। लोगों के दिलों में पार्टी के प्रति प्यार भरा है, लेकिन आज जो कुछ मेरे साथ हुआ है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जनता कल भी प्यार करती थी और आज भी प्यार करती है। नई पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उनका कहना था कि वह अपने सभी मित्रों और जनता के लोगों से राय लेंगे। वह जल्द ही मीडिया के सामने अपनी नई पारी का खुलासा करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला