बागपत। जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब इसकी वजहें तलाशी जा रही हैं। एडीजी जेल चंद्र प्रकाश ने भी मंगलवार को बागपत जेल पहुंचकर सुनील राठी से लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि सुनील राठी ने बहस के बाद मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी थी। हालांकि, मुन्ना बजरंगी के वकील इस मामले में किसी और का हाथ होने की बात कर रहे हैं। मुन्ना की पत्नी भी इस मामले में एक पूर्व सांसद समेत कई बड़े नेताओं पर आरोप लगा रही है।