31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कुख्‍यात पर लगा मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या का आरोप, जानिए कौन है वह

बागपत के जिला जेल में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे माफिया डॉन मुनना बजरंगी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Jul 2018, 11:28 AM IST

sunil rathi

पूर्व बसपा नेता के बेटे पर लगा मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या का आरोप, जानिए कौन है वह

नोएडा। बागपत के जिला जेल में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे माफिया डॉन मुनना बजरंगी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इस मामले में गैंगेस्‍टर सुनील राठी का नाम सामने आ रहा है। वह बागपत जेल में पहले से ही बंद था। करीब एक साल पहले ही उसे रुड़की से बागपत जेल शिफ्ट किया गया था। रुड़की में उसने अपनी जान का खतरा बताया था।

यह भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं, एक बार यमराज को भी धोखा दे चुका है मुन्ना बजरंगी, जानिए मुन्ना बजरंगी के बारे में आैर भी कई बातें

कौन है सुनील राठी

सुनील राठी उत्‍तराखंड व पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अपराध जगत में एक बड़ा नाम है। सुनील राठी बागपत के टीकरी कस्‍बे का रहने वाला है। सुनील राठी पर हत्‍या और रंगदारी समेत कई धाराओं में 50 से ज्‍यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसकी मां राजबाला चेयरपर्सन रह चुकी है। राजबाला ने बसपा के टिकट पर छपरौली सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। फिलहाल वह बसपा में नहीं है।

यह भी पढ़ें:बड़ा खुलासाः मुन्ना बजरंगी के पहुंचने से पहले ही इस तरह जेल में पहुंची थी पिस्टल!

पिता की हुई थी हत्‍या

सुनील के पिता नरेश राठी की हत्‍या कर दी गई थी। कस्‍बे में हुई इस हत्‍या में रंजिश को वजह बताया गया था। इसके बाद आरोपी पक्ष के महक सिंह और मोहकम सिंह की हत्‍या की गई थी, जिसमें सुनील राठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में उसे सजा हुई। फिर उसका नाम उत्‍तराखंड में चीनू पंडित के साथ गैंगवार में सामने आया था। रुड़की में हुई उस गैंगवार में चीनू पंडित गैंग के तीन बदमाश मारे गए थे।

यह भी पढ़ें:Big Breaking: वेस्ट यूपी में पीएम मोदी केे आने से कुछ घंटे पहले मुन्ना बजरंगी की हत्या, सीएम योगी ने उठाया ये बड़ा कदम

दायां हाथ था अमित भूरा

दिसंबर 2014 में पेशी पर लाए जा रहे अमित भूरा पुलिस की कस्‍टडी से भाग निकला था। वह सुनील राठी का दायां हाथ था। बागपत से निकलते ही बदमाशों ने अमित को देहरादून पुलिस से छुड़ा लिया था। वह पुलिस से दो एके-47 रायफल और एक एसएलआर भी लूटकर ले गया था। इसके बाद उस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी समेत 17 बदमाशों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या, जेलर व डिप्टी जेलर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डॉक्‍टर से रंगदारी मांगने पर भी आया था नाम सामने

पिछले साल नवंबर में सुनील राठी का नाम रुड़की के एक डॉक्‍टर से रंगदारी मांगने में भी सामने आया था। सुनील राठी पर डॉक्‍टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। उस समय वह बागपत जेल में बंद था। इसके बाद डॉक्टर ने अपने और पूरे परिवार की सुरक्षा के लिये बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद ली थी। इस मामले में सुनील की मां से भी पूछताछ की गई थी।