खास बातें एडीजी आैर डीएम से मिले कांग्रेसी नेता एक पार्टी का पूर्व नियोजित प्रचार बताया अफसरों का जांच करके कार्रवार्इ का भरोसा
मेरठ। मेरठ के प्रहलाद नगर में पलायन का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। तमाम राजनीतिक दलों के निशाने पर भाजपा और उसकी सरकार आ चुकी है। कांग्रेस ने भी पलायन मामले को लेकर पहले एडीजी के यहां उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि यह पूरा मामला एक पार्टी का पूर्व नियोजित षडयंत्र है। यह आने वाले उपचुनाव में इसको भुनाना चाहती है। कांग्रेस ने कहा कि बढ़ते अपराधों से ध्यान भटकाने के लिए भाजप पलायन वाले मामले को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।
पलायन का कोर्इ मामला नहीं
मेरठ में पलायन के मामले आज कांग्रेसी नेता एडीजी प्रशांत कुमार से मिले। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रहलाद नगर में पलायन वाला कोई मामला नहीं है। ये एक पार्टी विशेष द्वारा फैलाया गया भ्रामक प्रचार है। यहां चारों तरफ अपराध फैले हुए हैं। मेरठ महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि जिले में रोज हत्याएं हो रही है। डकैती की घटनाएं बढ़ रही है। इसको रोकने में पुलिस नाकाम रही है। शोभापुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी। इससे पहले भी छेड़छाड़ हत्या और लूट की वारदात बढ़ रही है। जिन पर किसी का कोई जोर नहीं है। पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
उपचुनाव में भुनाना चाहते हैं हालात
प्रहलाद नगर में छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा हो रही है। वहां गुंडागर्दी ज्यादा है। इस कारण से ही लोग अपना घर बेच रहे है। भाजपा इसको पलायन का मुद्दा बना रही है। अगर भाजपा की सरकार न होती और इस तरह की घटनाएं होती तो भाजपा इसको मुद्दा बना लेती। किशनी ने कहा भाजपा के राज में अपराध बढ़े हैं। उन्होंने एडीजी प्रशांत कुमार से मांग की कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाए। जिले में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाई जाए। किशनी ने बताया कि एडीजी ने उनको जांच की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उनका कहना था कि खुद एडीजी ने माना कि पलायन जैसी कोई बात प्रहलाद नगर में नहीं हैं।