मेरठ

मास्क पर रोका तो महिला डॉक्टर ने बीच सड़क पुलिस वालों को दिखाया आईना

मास्क को लेकर पुलिस ने रोका तो आग बबूला हुई महिला डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों से पूछा दूसरों का चालान काटते हो खुद ठीक से नहीं पहनते मास्क ?

2 min read
Apr 11, 2021
mask

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ meerut news ई-रिक्शा से जा रही मेडिकल कॉलेज की एक महिला चिकित्सक का पुलिसकर्मियों ने मास्क mask को लेकर चालान काटा तो वह आग बबूला हो गई। महिला डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों को ही ठीक से मास्क लगाने की सलाह दे डाली। महिला चिकित्सक ने कहा कि आप लोग खुद मास्क लगाते नहीं हैं और आम लोगों के चालान काटते हैं। यह सही नहीं है गुस्साई महिला चिकित्सक के सामने पुलिसकर्मियों की बोलती बंद हो गई। महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया की पुलिसकर्मी ने खुद मास्क ठीक से नही लगा रखा है और हमारा चालान काट दिया।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ऑपरेशन मास्क चला रही है। इसी अभियान के तहत जब डयूटी पर थे। इसी दौरान कमिश्नरी पार्क चौराहे पर एक ऑटो पर तीन जा रहे थे। इसमें एक महिला भी बैठी थी। महिला एका-एक आई और पुलिसकर्मियों से ही उलझ गई। इस महिला ने पुलिसकर्मियों को ही टोक दिया कि अगर वो दूसरे को हिदायत देते हैं तो खुद भी उसका पालन करें। मास्क को लेकर महिला और पुलिसकर्मियों की ये बहस काफी देर तक कमिश्नरी चौराहे पर चर्चा का विषय बनी रही। जिन पुलिसकर्मियों से महिला बहस कर रही थी उन पुलिस वालों का मास्क ठीक से नहीं लगा था।

इसे देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसने पुलिसकर्मियों को ही हिदायत दे डाली। महिला से जब परिचय पूछा गया तो उसने अपने को मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक बताया। महिला चिकित्सक ने कहा कि हम लोग तो लोगों की जान बचा रहे हैं लेकिन पुलिसवाले कोरोना फैला रहे हैं। आप ठीक से मास्क लगाकर अपनी डयूटी कीजिए तो कोरोना खुद कंट्रोल हो जाएगा।

Updated on:
11 Apr 2021 09:38 pm
Published on:
11 Apr 2021 09:23 pm
Also Read
View All