मेरठ

मुस्कान! मैं समर गार्डन से बोल रहा हूं, तीन लाख रुपये तैयार रखना

मेरठ स्थित समर गार्डन कालोनी में रहने वाली किन्नर से मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर फायरिंग और तोड़फोड़
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 10:19 AM IST
meerut

मेरठ. प्रदेश में भले योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी हो, लेकिन इसके बावजूद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला समर गार्डन का है। यहां रहने वाली किन्नर मुस्कान के पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम बताए बिना कहा कि वह समर गार्डन से ही बोल रहा है। उसको तीन लाख रुपये चाहिएं जल्दी तैयार रखे। किन्नर ने जब रुपये देने से मना किया तो उसके घर पर तोड़फोड़ और फायरिंग की गई।

जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी में तीन लाख की रंगदारी नहीं देने पर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने किन्नर के घर पर धावा बोल दिया। जमकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग कर दी। वारदात के विरोध में किन्नर जैसे ही थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो बदमाश पुनः घर पर पहुंच गए और सीसीटीवी कैमरे व एलईडी स्क्रीन को तोड़ते हुए उसकी हार्डडिस्‍क निकालकर भाग गए। घटना देर रात करीब एक बजे की है। समर गार्डन निवासी किन्नर मुस्कान के मुताबिक इलाके के कुछ दबंग व्यक्ति उनसे हर महीने तीन लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। किन्नरों ने रंगदारी देने से स्पष्ट मना कर दिया। मुस्कान का कहना है कि देर रात करीब आधा दर्जन युवक उनके घर में घुस आए और उनसे फिर से रुपयों की डिमांड की गई। मुस्कान ने रुपए देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करके फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के अन्य किन्नर भी इकट्ठा हो गए। मुस्कान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

इधर, जैसे ही पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो बदमाश पुनः मुस्कान के घर पर पहुंच गए। बदमाशों को डर था कि वह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बदमाशों ने सारे सीसीटीवी कैमरे और एलईडी स्क्रीन तोड़ दी। इसके बाद वे कैमरे की हार्डडिस्‍क निकालकर फरार हो गए। पूरे मामले में किन्नर मुस्कान की तरफ से रंगदारी मांगने, घर पर हमला करने और लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला