1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा के इस दिग्गज नेता के बाद अब बेटे पर भी लगा गैंगरेप का आरोप

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गैंगरेप: आरोपियों में बसपा नेता का बेटा भी शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Apr 2018, 1:18 PM IST

noida

नोएडा. यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर हाल ही में चलती कार में युवती से हुए गैंगरेप के मामले में दो युवकों को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इनमें से एक आरोपी सलमान दादरी के बसपा नेता का पुत्र है। वहीं दूसरा आरोपी उसके बचपन का साथी है। सलमान के पिता बसपा नेता अय्यूब मलिक का कहना है कि दोनों एक शादी में शरीक होने के लिए आगरा गए थे। उन्हें साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। यह भी बता दें कि बसपा नेता अय्यूब मलिक पर भी दिल्ली में एक दुष्कर्म का केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें- 13 साल तक बिना प्रजनन के दूध दे रही गाय की मौत के बाद धूमधाम से मनी तेरहवीं

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में काम करने वाली एक युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में मेरठ निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि यमुना एक्सप्रेस—वे पर चलती कार में उससे आरोपियों द्वारा गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उसे गाड़ी से उतारकर भाग गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों सलमान और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: भाजपा की इस विधायक ने ही खोल दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की पोल

बता दें कि सलमान के पिता बसपा के दिग्गज नेता अय्यूब मलिक दो बार नगर पालिका परिषद दादरी के चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। अय्यूब मलिक ने बताया कि सलमान शनिवार को पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त साजिद के साथ आगरा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि एक युवती से गैंगरेप के आरोप में दोनों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अय्यूब का कहना है कि युवती किसी साजिश के तहत उन्हें फंसा रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-