मेरठ

Meerut: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट बंद, कुल मरीज हुए 117

Highlights मेरठ में दो नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 117 जिला अस्पताल सैनिटाइज करने के बाद दो दिन के लिए बंद जिला अस्पताल के पूरे स्टाफ का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव  
2 min read
• •
Updated: 2 May 2020, 8:12 PM IST
meerut

मेरठ। जिले में शनिवार को दो नए कोरोना मरीजों के मिलने से संख्या 117 तक पहुंच गई। इनमें से एक मरीज जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में आने वाला मरीज है तो दूसरा थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती मरीज। दोनों को मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में डायलिसिस विभाग में डायलिसिस कराने वाले मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डायलिसिस विभाग को सैनिटाइज करते हुए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमएस डा. पीके बंसल ने बताया कि डायलिसिस विभाग में अब्दुल कलाम नाम का एक मरीज पिछले कुछ दिनों से डायलिसिस कराने के लिए आ रहा था। सीएमएस के मुताबिक गत शुक्रवार को अब्दुल कलाम में कोरोना की पुष्टि होने के बाद डायलिसिस विभाग को सैनिटाइजेशन के बाद बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि अब रविवार को भी विभाग को सैनिटाइज्ड किया जाएगा। उसके बाद सोमवार को ही विभाग को दोबारा से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला अस्पताल के किसी कर्मचारी के संक्रमण की चपेट में आने की संभावना नहीं है। सीएमएस का कहना है कि एहतियात के तौर पर पहले से ही जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों और मरीजों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था। जो कि निगेटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस में आने वाले सभी 25 मरीजों का भी टेस्ट कराया गया है।

सीएमएस ने बताया कि हर डायलिसिस के बाद मशीन को सैनिटाइज किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद फिलहाल एहतियात के तौर पर डायलिसिस विभाग को दो दिन के लिए बंद किया गया है। इसी तरह से एक करोना पॉजिटिव मरीज लिसाडी गेट क्षेत्र स्थित शुभम अस्पताल से मिला है। इसके बाद मरीज के तीन लोगों को क्वारेंटाइन के लिए भेज दिया गया है। वहीं मरीज को मेडिक्ल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप