इसी उम्मीद में पानीपत से मेरठ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा 14 मजदूरों का जत्था अब रोडवेज और डीएम के कार्यालय के बीच फुटबाल बन गए हैं। हालात यह हैं कि इन मजदूरों को न तो प्रशासन खाना दे रहा है और न इनके घर भेजने की कोई व्यवस्था कर रहा है। इनका पेट भरने के लिए मेरठ पुलिस आगे आई और इनको खाना खिलाया। भूखे-प्यासे ये मजदूर मेरठ के बेगमपुल पर खुले आसमान के नीचे रात काट रहे हैं, वे भी इस आस में कि कोई तो उनकी भी सुनेगा और उनको उनके जिले कौशांबी पहुंचाएगा। मजदूर रामबाबू ने बताया कि उनके पास अब एक भी पैसा नहीं बचा है। वे रोडवेज बस स्टैंड जाते हैं तो उनसे कहा जाता है कि योगी जी की अनुमति दिखाइए। डीएम के यहां जाते हैं तो वहां से भगा दिया जाता है। आखिर हम जाएं तो जाए कहां।