वहीं, आदर्श नगर का जो मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती था, गनीमत रही कि उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मैनापूठी गांव में मुस्लिम बस्ती में पांच दिन पूर्व एक महिला की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन कर दिया। परिवार के नौ सदस्यों के नमूने लेकर जांच को भेज दिये हैं। सीएचसी प्रभारी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि मैनापूठी निवासी एक युवक की पत्नी की बीमारी के चलते पांच दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई थी।