स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहला मरीज खरखौदा कस्बे के खासपुर गांव से सामने आया। 57 साल के इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई। दिल्ली रोड के श्रीराम पैलेस निवासी फल व्यापारी की दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। वह 62 साल के थे। उनके पूरे परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा आरकेपुरम निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। उंचा सद्दीक नगर निवासी 19 साल के युवक में भी कोरोना के लक्षण पाए गए। टीपीनगर की गुप्ता कालोनी निवासी बुजुर्ग की भी कोरोना पॉजीटिव मिले। सिवालखास के युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।