मेरठ

Heavy Rain Alert: यूपी वासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 5 दिनों तक होगी बारिश, इस दिन एंट्री करेगा मानसून

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को मानसून एंट्री करेगा। इससे करीब 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
May 16, 2024
Heavy Rain Alert monsoon will enter on 19 May heavy rain for 5 days

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने के सोचना पड़ रहा है। हालांकि, जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण- पश्चिम मॉनसून अपने निर्धारित समय से 3 दिन आगे चल रहा है। 19 मई के आसपास मॉनसून दक्षिणी अंडमान सागर में एंट्री करेगा।

इसके साथ ही यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व के कुछ हिस्सों में भी उसी दिन प्रवेश कर जाएगा। बता दें कि मॉनसून हर साल 22 मई को आता है, लेकिन इस साल तीन दिन पहले ही प्रवेश करने जा रहा है।

मॉनसून की यूपी में इस दिन होगी एंट्री

मानसून अक्सर 1 जून के करीब केरल में प्रवेश करता रहा है। इसके बाद तेजी के साथ उत्तर भारत की ओर बढ़ता है। 15 जुलाई के आसपास पूरे देश में मानसून छा जाता है, लेकिन इस बार 3 दिन पहले ही प्रवेश करने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक मॉनसून भारत में प्रवेश कर जाएगा।

मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख की बात करें तो 10 जून तक ये महाराष्ट्र पहुंचेंगा। इसके बाद 15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पहुंचेगा। वहीं, 20 जून को ये कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मानसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं निर्धारित की है।

आंधी- तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई को यूपी के क्षेत्रों में आंधी चलने की संभावना है। ये हवाएं 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान बिजली कड़कने की संभावना है। IMD के मुताबिक 17 मई यानी शनिवार को मध्य प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।