उन्होंने कहा कि ओबीसी से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है। सपा और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति यहीं पर नहीं रुकी। ये लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह सत्ता में आएंगे तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर में ताला लगवा देंगे, लेकिन, मोदी ऐसा नहीं होने देगा। हमारे रहते ऐसा नहीं हो सकता।