उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि, सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं। खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान हैं। पुरानी पेंशन नहीं मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान हैं। जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।"