मेरठ

पुलिस कस्टडी में ही कुख्यात सुमित जाट ने गवाह पर किया हमला, कहा- तेरी मां को गोली मारी, तू कब तक बचेगा

कचहरी में पेशी पर लाया गया था कुख्यात सुमित जाट, सरूरपुर में अपने भार्इ की हत्या में गवाही देने आया था मितन
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 12:14 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में पितत की हत्या में गवाह बेटे-मां की हत्या के बाद से गवाहों की सुरक्षा के प्रति मेरठ पुलिस सजग नहीं है। मां-बेटे की हत्या का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिय में चला था। इस घटना के बाद से तीन और गवाहों पर हमले हो चुके हैं। इसी कड़ी में मेरठ के सरूरपुर में एक महिला को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड एग्जाम से पहले डेढ़ लाख परीक्षाार्थियों को तगड़ा झटका, नहीं दे पाएंगे परीक्षा

महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। सरूरपुर में युवक की हत्या में गवाह मां पर गोली चलवाने के बाद मुख्य आरोपी कुख्यात सुमित जाट ने गवाही देने आए उसके छोटे पुत्र पर जानलेवा हमले का प्रयास किया, हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने सुमित को काबू में करते हुए गवाह को बचा लिया। घटना के बाद गवाह में दहशत बनी हुई है।

यह है मामला

रजापुर में 13 जुलाई 2016 को चेतन उर्फ भूरा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पचास हजारी रहे सुमित जाट सहित कई के खिलाफ मुदकमा दर्ज हुआ था। चेतन की मां सावित्री और भाई मितन हत्या के गवाह थे। गवाही से पहले ही जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने तीन दिन पूर्व सावित्री को गोली मार दी। सावित्री की हालत

गंभीर बनी है। उधर, मितन को सुरक्षा दिए जाने के बावजूद देर रात उसके घर पर हमले का प्रयास किया गया था। दोपहर को मितन कचहरी आया था। इसी बीच पुलिस अभिरक्षा में तारीख पर लाए गए कुख्यात सुमित जाट ने कचहरी परिसर में मितन पर झपटते हुए हमला बोल दिया। यह नजारा देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में सुमित को घसीटते हुए मितन से अलग किया। सुमित ने भरी कचहरी में पुलिसकर्मियों के सामने ही चीख-चीख कर मितन को हत्या की धमकी दी। घटना के बाद गवाही देने आया मितन बुरी तरह से घबरा गया। हालांकि उसका कहना है कि चाहे कुछ हो जाए, वह गवाही जरूर देगा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

एसएसपी से मिला था मितन

गवाही देने आया मितन दो दिन पहले एसएसपी मंजिल सैनी से मिला था और उसने कहा था या तो उसे सुरक्षा दी जाए नहीं तो वह खुद जहर खाकर अपनी जान दे देगा। लेकिन उसकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

एसपी सिटी ने कहा

घटना के बारे में एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि हत्या के मामले में गवाही देने आए युवक को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला