3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोनों उम्मीदवारों की बेटियों की शादी में चुनावी रंजिश आयी आमने-सामने, चढ़त में साइड नहीं देने पर जमकर संघर्ष

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर घोपला की घटना, आपस में एक घंटा पथराव और फायरिंग, कर्इ घायल महिलाआें के कपड़े फाड़े, फसल में लगा दी आग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 2:11 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के गांव-देहात में जातीय संघर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहे। अभी कुछ दिन पहले मवाना में दलित और गुर्जर समुदाय आमने-सामने आ गए थे। अब देर रात मेरठ के परतापुर थाना अंतगर्त कंचनपुर घोपला में दलित और जाट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जबरदस्त पथराव और गोलियां चली। करीब एक घंटे तक गांव में

यह भी पढ़ेंः क्या बच्चे अपने घर के बाहर खेल भी नहीं सकते, यहां के एेसे तीन बच्चों की कहानी

यह भी पढ़ेंः दवा लेने जा रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गलत काम

यह भी पढ़ेंः मेरठ में गवाह की गुहार के बाद भी पुलिस सो रही, अब मांं पर हुर्इ ताबड़तोड़ फायरिंग

अराजकता की स्थिति बनी रही। पथराव कर रहे लोगों ने महिलाओं को भी नहीं बक्शा। बारात में आई महिलाओं से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। अराजक तत्वों ने खेतों में खड़ी फसल में भी आग लगा दी। बैंड की गाड़ियों और दूल्हे की बग्गी समेत डीजे में भी तोड़फोड़ की। पथराव और फायरिंग में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। गांव में पुलिस आैर पीएसी तैनात कर दी है।

ये था मामला

कंचनपुर घोपला निवासी मास्टर विक्रम के बेटी की शादी थी। इस दौरान गांव के दूसरे कृष्ण की बेटी की भी बारात आई हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो दोनों पक्षों में प्रधानी चुनाव के बाद से रंजिश चली आ रही है। पहले बारात निकालने को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव के बीच हवाई फायरिंग भी शुरू हो गई। अफरातफरी के बीच कुछ युवकों ने बारात में आई महिलाओं से भी छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। कृष्ण पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बारात जा रही थी इसी दौरान दलित पक्ष के लोगों ने बारात को मुख्य रास्ते से निकलने से मना कर दिया। जिस पर विवाद बढ़ गया। जाट पक्ष के लोगों ने इसकी अनदेखी की और आगे निकल गए, लेकिन दलितों ने पथराव कर दिया जिस पर जाट पक्ष के लोगों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, समेत कई सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला शांत कराया। अराजक तत्वों ने आसपास खड़ी फसलों में भी आग लगा दी। फायर ब्रिगेड से इसे बुझाया गया।

एसएसपी ने कहा

एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। जांंच बैठा दी गई है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश