3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दवा लेने जा रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गलत काम

पीड़ित पिता ने लगार्इ गुहार, सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2018, 2:15 PM IST

meerut

मेरठ। पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। फिर उसके साथ उत्तराखंड के एक होटल में ले जाकर रेप किया। पीड़िता किशोरी सहारनपुर जिले की है। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः पहली बार चौखट से बाहर आयी, कहा- तीन तलाक का बिल जल्द हो पास

मवाना के मोहल्ले का रहने वाले पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी नगर के एक डॉक्टर के यहां दवा लेने के लिए गई थी। इस दौरान वहां साथियों के साथ कार में पहुंचे मोहल्ले के एक युवक ने बेटी का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी को उत्तराखंड के रुड़की के एक होटल के कमरे में ले गए। जहां उसके साथ गलत काम किया आैर पड़ोसी युवक बेटी को घर के सामने फेंककर फरार हो गया। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल करा लिया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गर्इ है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है। आरोपी जल्द ही पुलिस पकड़ में होंगे।

जिले में बढ़ी घटनाएं

जिले में अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना का यह पहला मामला नहीं है। जनवरी से लेकर अब तक चार मामले ऐसे हो चुके हैं जिसमें आरोपियों ने पहले किशोरियों का अपहरण किया और उसके बाद दुष्कर्म कर उनको फेंक दिया। इस तरह के दो मामले किठौर थाने में दर्ज है। अभी हाल में ही सरधना में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। इसके अलावा जनपद में ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं, पुलिस कुंभकर्णी नींद में सोर्इ हुर्इ है। पुलिस अफसरों के निर्देशों पर भी थाना पुलिस काम नहीं कर रही।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश