3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या बच्चे अपने घर के बाहर खेल भी नहीं सकते, यहां के एेसे तीन बच्चों की कहानी

लोहिया नगर का है मामला, खबर मिलते ही यहां पहुंच रहे रिश्तेदार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2018, 3:22 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद में पिछले दस दिन से एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं होने के बाद माहौल एेसा हो गया है कि बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर में एक घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर एेसी नजर पड़ी कि यहां कोहराम मच गया है। 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन लोहिया नगर के लापता तीन बच्चों का कोई सुराग नहीं है। परिजनों का बच्चों को तलाश कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इनके घरों में रिश्तेदारों का आना-जाना जारी है। बच्चों के साथ किसी अनहोनी समेत कर्इ आशंकाआें में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है।

बाहर खेल रहे थे

लोहियानगर के-ब्लाक निवासी इमरान का पुत्र 13 वर्षीय सुहेल, सात वर्षीय समद पुत्र मईनुद्दीन और इंतजार का सात वर्षीय पुत्र साहिल घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते हुए ही तीनों बच्चे रहस्मय तरीके से लापता हो गए। तीनों बच्चों के परिजनों ने लोहिया नगर कालोनी में तलाश की, लेकिन कहीं उनका पता नहीं चला, तो तीनों लापता

यह भी पढ़ेंः इस शहर में फंसी एंबुलेंस को रास्ता तक नहीं दिया जाता, स्मार्ट सिटी कैसे बन जाता!

बच्चों के परिजन थाना खरखौदा पहुंचे और थाने में तीनों बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से भी बच्चों का कोर्इ सुराग नहीं है। परिजनों के मुताबिक तीनों बच्चे मदरसे में पढ़ार्इ करते हैं। एसओ खरखौदा प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। कई संभावित स्थानों पर दबिश देकर लोगों को उठाया गया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ भी की है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तांत्रिक क्रिया करने वालों पर नजर

लोहिया नगर कालोनी में तांत्रिक क्रिया करने वाले भी कई लोग रहते हैं। पुलिस की नजर इन लोगों पर भी है। इनके यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ये तांत्रिक तंत्र विद्या के लिए भी बच्चों का उपयोग करते हैं। तीनों

यह भी पढ़ेंः 150 साल बाद चंद्रमा को लाल आैर नीला होते देखकर यहां के बच्चे आैर बड़े हुए बेहद रोमांचित

बच्चों के परिजनों के फोन पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए हुए हैं। अंदेशा जताया जा रहा था कि कहीं फिरौती के लिए तो बच्चों का अपहरण नहीं किया गया, लेकिन तीनों बच्चों के परिजनों के पास अभी तक इस तरह का कोई फोन नहीं आया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश