3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर के बाद UP के इस शहर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, 14 घंटे तक चला ऑपरेशन क्लीन

जरूरी कागजात और लैपटॉप व नगदी जब्त कर NIA और ATS की टीम दिल्ली रवाना हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 Feb 2018, 8:58 PM IST

NIA

मुज़फ्फरनगर. कश्मीरी अलगाववादियों पर नकेल कसने के बाद एऩआईए और एटीएस की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई की है। शहर में दिन निकलते ही NIA की टीम ने ATS की टीम के साथ डेरा डाल दिया, इसके बाद टीम ने दो अलग-अलग व्यापारियों के यहां सुबह के समय छापेमारी शूरू की और देर रात तक छापेमारी की गई। इस दौरान व्यापारियों के यहां से मिले जरूरी कागजात, लैपटॉप व नगदी जब्त कर NIA और ATS की टीम दिल्ली रवाना हो गई।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका ने कॉल पर प्रेमी को बुलाया घर, इसके बाद जो हुआ वह कल्पना से भी है परे

मुज़फ्फरनगर के सर्राफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब NIA की टीम ने ATS की टीम के साथ जनपद में डेरा डाल दिया था । इसके बाद NIA और ATS की टीम ने सबसे पहले मुज़फ्फरनगर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी अरिहन्त ज्वैलर्स और कारोबारी अंकित गर्ग के यहां छापेमारी शूरू कर दी। वहीं, रात के डेढ़ बजे टीम ने अपनी छापेमारी समाप्त कर व्यापारियों के यहाँ से मिले डोक्यूमेन्ट और लैपटॉप सहित भारी मात्रा में नगदी बरामद कर अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गए। । ये छापेमारी अभियान लगभग 14 घण्टे चला।

Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आपको बता दे कि एनआईए सभी आतंकवादी गतिविधिओ पर निगरानी रखती है। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है और जिसमें काफी मोटे लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिल रही है कि यह व्यापारी काफी लंबे समय से हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। बहराल, इस पूरे मामले में एनआईए का कोई अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने को तैयार नहीं है । इस छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को मकान और दुकान के अंदर तक जाने नहीं दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश