3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राष्ट्रोदय’ में सवा तीन लाख संघ कार्यकर्ताआें के बीच इस शख्स को जरूर देखिए, हैरत में पड़ जाएंगे!

25 फरवरी को आरएसएस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2018, 9:51 PM IST

meerut

केपी त्रिपाठी
मेरठ। यहां 'राष्ट्रोदय' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 25 फरवरी 2018 को होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस कार्यक्रम में पांच लाख संघ कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा गया है। जागृति बिहार एक्सटेंशन में होने वाले इस कार्यक्रम का 10 दिसंबर 2017 को हुए भूमि पूजन में भी बड़ा आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश भर से संघ कार्यकर्ताआें ने भाग लिया था।

राष्ट्रोदय के इस कार्यक्रम में इन 3.20 लाख संघ के स्वयंसेवकों में एक स्वयं सेवक हबीब खान भी हैं। हबीब खान काफी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। 'पत्रिका' से हबीब खान ने कहा कि वह संघ से काफी अर्से से जुड़े हुए हैं। सन 1997-98 में उन्हें मेरठ प्रांत का स्वदेशी मंच का उपाध्यक्ष भी बना दिया गया था। हबीब खान संघ की शाखाओं में भी नियमित जाते रहते हैं। संघ से जुड़ने की प्रेरणा पर हबीब ने कहा कि उनके संस्कार और अपनी भावनात्मक प्रेरणा के कारण वे संघ से जुड़े हुए हैं। संघ का जो मिशन है, वह राष्ट्रवादी है।

पेशे से ज्योतिष भी हैं हबीब

हबीब खान को लोग आचार्य हबीब के नाम से भी जानते हैं। वह पेशे से ज्योतिष का काम करते हैं। उनके पास हिन्दू और मुस्लिम के अलावा और भी सम्प्रदाय के लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इनका वह निदान करते हैं।

लक्ष्य से अधिक जुटेगी भीड़

संघ के 'राष्ट्रोदय' कार्यक्रम की अभी से तैयारियां चल रही हैंं। कार्यक्रम में 2.50 लाख संघ के कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पूर्व पार्षद और बचपन से संघी रहे संजीव पुंडीर ने बताया

इसे भी पढ़ेंः मेरठ में गवाह की गुहार के बाद भी पुलिस सो रही, अब मां पर हुर्इ ताबड़तोड़ फायरिंग

अभी तक 3.20 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अभी और होने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय स्तर के सभी बड़े पदाधिकारियों के अलावा सर संघ चालक मोहन भागवत भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, लेकिन वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं संघ के कार्यकर्ता के रूप में।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश