4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी एन्काउंटर मामले में अखिलेश यादव व पंखुड़ी पाठक ने दिया बड़ा बयान

मामले में सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी ट्वीट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है.
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 04, 2018

Akhilesh Pankhudi

Akhilesh Pankhudi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासन के बाद क्राईम रेट में कमी तो नहीं आ रही, उल्टा पुलिस प्रशासन पर दाग जरूर पहले से ज्यादा लगने लगे हैं। ताजा मामला पुलिस द्वारा एक शख्स को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का सामने आया है। शख्स का नाम जितेन्द्र यादव है और उसके परिवार वालों का आरोप है यूपी पुलिस ने नोएडा सेक्टर 122 में शनिवार को हुए एक फेक एनकाउंटर में जितेंद्र को उसकी जाति की वजह से गोली मारी। मामले ने देखते ही देखते सियासी रूप ले लिया है और समाजवादी पार्टी ने भी यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैँ। जितेन्द्र यादव को घायल अवस्था में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मामले में सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी ट्वीट कर यूपी सरकार पर निशाना साधा है साथ ही कहा है कि प्रमोशन पाने के लिए पुलिस मासूमों को गोली मार रही है।

पंखुड़ी ने ट्विटर पर यूपी सरकार व पुलिस को फटकारा-

पंखुड़ी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है- "जितेंद्र यादव नाम के बेगुनाह व्यक्ति को नोएडा में एक और विफल मुठभेड़ में पुलिस ने गर्दन में गोली मार दी। यूपी सरकार खबर को मीडिया से छुपाने की कोशिश कर रही है। जितेंद्र फोर्टिस अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रहा है। यूपी पुलिस अधिकारी प्रमोशन के लिए मासूमों को मार रहे हैं ।

अखिलेश यादव ने भी फर्जी एनकाउंटर पर दिया बयान-

आजा वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार व यूपी पुलिस पर फर्जी एंकाउंटर मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ''इनकी सरकार कहती है एनकाउंटर से कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी। इसकी आड़ में किसी को भी गोली मार दी, किसी को भी पकड़कर बंद कर दिया।'' आज शाम को हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में जितेंद्र के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।