मेरठ

घर से निकाली गई दो बच्‍चों की मां ने ससुरालियों को ऐसे सिखाया सबक

घंटों तक बच्‍चों के साथ ससुराल के गेट के बाहर बच्‍चों संग बैठी रही महिला
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 12:37 PM IST
meerut

मेरठ. आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आज भी इनमें लिप्त हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां को पति ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया। लेकिन, इस महिला ने हिम्मत नहीं हारी और घर के बाहर ही बैठ गई और मेरठ की लेडी सिंघम यानी एसएसपी मंजिल सैनी और डॉयल 100 पर अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें- गजब: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में लिखा ऐसा लव लेटर, हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए टीचर

दरअसल, मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। जहां थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभय अग्रवाल की शादी हापुड़ की रहने वाली सोनिया से 4 साल पहले हुई थी, जिनके दो बच्चे भी हैं। यूं तो अभय अग्रवाल का मेरठ कोटला बाजार में चाय की पत्ती का बड़ा कारोबार है। लेकिन, अभय की नीयत इतनी खराब है कि वे शादी के बाद से ही अपनी पत्नी से समय समय पर घर से रुपये लाने की डिमांड करते रहते हैं। हद तो तब हो गई जब सोनिया ने ससुरालियों की बढ़ती डिमांड को स्वीकार करना बंद कर दिया तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि काफी दिन से सोनिया दोनों बच्चों के साथ अपने घर हापुड़ में ही रह रही थी। जब सोनिया से यह बर्दास्त नहीं हुआ तो वह अकेले ही अपनी ससुराल मेरठ आ गई और घर में घुस गई। लेकिन, सोनिया के ससुराल वालों ने उसको जबरन घर से बाहर निकाल कर गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सोनिया घंटों घर के भीतर जाने के लिए दुहाई देती रही, लेकिन दहेज लोभी ससुरालियों ने उसकी एक न सुनी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी और अमित शाह को बड़ा झटका देने के लिए मायावती ने बनाया ये मास्टर प्लान

इसके बाद थक हारकर सोनिया ने जिले की कप्तान मंजिल सैनी और डायल 100 पर कॉल किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से सोनिया के पति अभय अग्रवाल को हिरासत में लिया और सोनिया के साथ थाने ले गई। इस दौरान पती ने मीडिया के सामने आने से भी बचने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि दोनों का केस परिवार परामर्श केंद्र में भी चल रहा है। लेकिन, इस तरह की घटनाओं से ये तो साफ है कि आज भी महिलाओं के प्रति इस तरह की घटनाओं में गिरावट नहीं आई है। जबकि सरकार समय समय पर दहेज के खिलाफ कानून बनाती रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला