मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का मामला व्यापारियों ने खोल ली थी दोनों तरफ की दुकानें मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा
मेरठ ( attack on Meerut Police news ) सोमवार को दो दिन के मिनी लॉकडाउन के बाद व्यापारियों के सब्र का बांध दूट गया। राेस्टर के अनुसार दुकानें बंद कराए पुलिसकर्मियाें काे बंधक ( attack on police ) बना लिया। घंटों चले हंगामे के बाद मामला शांत हाे सका।
( uttar pradesh news ) साेमवार काे थाना लिसाड़ी गेट के व्यापारियों ने दोनों तरफ की दुकानें खोल ली। इसकी जानकारी थाना पुलिस ( meerut police ) को लगी तो कई सिपाही माैके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने एक तरफ की दुकान बंद कर रोस्टर के हिसाब से सोमवार को जिस तरफ का दिन है उस तरफ की दुकानें खोलने की बात कही। इसको लेकर व्यापारी उत्तेजित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सिपाहियों को बंधक बना लिया। जानकारी एसओ को लगी तो वे भी जीप लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना की जानकारी लगने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक लिसाड़ी राेड़ पर भूमिया पुल से लेकर टयूबवैल तिराहा और आगे बाजार में एक साइड की दुकानें खुलनी थी लेकिन दोनों तरफ के व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली। जानकारी होने पर माैके पर पुलिस के जवान पहुंचे ( police forces reached the spot ) और उन्होंने बाजार बंद कराने की कोशिश की। इस पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया और पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया।
व्यापारियों ने कहा कि डीएम ने पूर्व की भांति रोस्टर के मुताबिक बाजारों को खोलने का आदेश जारी किया है। इस पर पुलिस नहीं मानी और जबरन बाजार को बंद करा दिया। इसे लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे एसओ प्रशांत कपिल ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। रोस्टर के अनुसार जिस तरफ की दुकानें खोली जानी थी उधर की दुकानें खुलवा दी। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।