मेरठ

‘मिस्त्री मान जाओ’ फेम निशा चौहान की बेरहमी से हत्या, खुद को घायल कर अस्पताल पहुंचा आरोपी पति

Meerut Crime News: 'मिस्त्री मान जाओ' वीडियो से मशहूर हुई सोशल मीडिया स्टार निशा चौहान की मेरठ में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात का आरोप उनके पति प्रदीप पर लगा है जो खुद भी गंभीर रूप से घायल है। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2026, 1:27 PM IST
Nisha Chauhan
इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या (फोटो- पत्रिका)

Nisha Chauhan Murder Case: 'मिस्त्री मान जाओ' टाइटल वाले वायरल वीडियो से चर्चा में आई सोशल मीडिया स्टार निशा चौहान की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि खुद निशा के पति प्रदीप पर लगा है। घटना के दौरान पति प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

निशा चौहान मेरठ के सरूरपुर थाने के तहत आने वाले कस्बा हर्रा में रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थीं और हर्रा कस्बे में ही अपना एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर निशा का अपने पति प्रदीप के साथ विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

चाकुओं से गोदकर ले ली जान

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर पति प्रदीप ने निशा चौहान पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। निशा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले मौके पर जुट गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चाकुओं के भारी हमले से बुरी तरह घायल हुई निशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद प्रदीप ने उसी चाकू से खुद पर भी कई वार किए जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेन्सिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात के समय का सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए किसी घरेलू विवाद का ही लग रहा है। फिलहाल घायल आरोपी पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इंस्टाग्राम पर 24.4K फालोवर

निशा चौहान पति प्रदीप, दो बेटे देव (17), शुभ (16) और बेटी एंजेल (12) के साथ रहती थीं। निशा को REEL बनाने का बहुत शौक था। निशा चौहान की इंस्टाग्राम आईडी (rajputnisha_5m) नाम से है। निशा के 24.4 हजार फॉलोवर हैं। अब तक 960 पोस्ट किए हैं। 10 लोगों को फॉलो करती थी। अपने बायो में निशा ने 'आप सबका प्यार', 'टारगेट 50 हजार', 'जय श्रीराम' और 'जय भवानी' लिखा है। इसके साथ ही यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है।

Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप