मेरठ

पूर्व विधायक की पत्नी की बहन ने महिला को भेजे गंदे एमएमएस और कहा…

मेरठ में एक महिला ने एसपी क्राइम से की शिकायत, साइबर सेल ने शुरू की जांच
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 1:35 PM IST
MMS
पूर्व विधायक की पत्नी की बहन ने महिला को भेजे गंदे एमएमएस और कहा...

मेरठ। महिलाएं भी अब साइबर क्राइम के मामले में पुरुषों से बिल्कुल पीछे नहीं हैं। अब महिलाओं द्वारा भी लोगों को अश्लील मैसेज और एमएमएस भेजने की शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है, जहां जब पीड़िता ने अश्लील मैसेज भेजने का विरोध किया तो आरोपी महिला ने खुद को पूर्व विधायक की रिश्तेदार बताया और जान से मरवाने की धमकी भी दे डाली।

शूटरों से मरवाने की दी धमकी

मुजफ्फरनगर के एक पूर्व विधायक की रिश्तेदार पर श्याम नगर की रहने वाली महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे शूटरों से मरवाने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित महिला ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। श्याम नगर की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुद को बसपा के एक पूर्व विधायक की पत्नी की बहन बताती है। आरोपी महिला ने उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजे हुए हैं। वह बार-बार उनसे मिलने का दबाव भी डाल रही है। पीड़िता ने मिलने से मना किया तो आरोपी महिला ने मैसेज के जरिए उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें अपने शूटरों से मरवा देगी।

साइबर सेल को भेजा गया नंबर

आरोप है कि मैसेज में गलत शब्दों व अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस बारे में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि महिला का नंबर साइबर सेल को भेज दिया गया है। जल्द ही पता चल जाएगा कि यह महिला पूर्व विधायक की रिश्तेदार है या फिर कोई फ्रॉड। साइबर सेल ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक ने रिश्तेदारी से किया था इंकार

एसपी क्राइम से शिकायत करने वाली पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि वह पूर्व विधायक की रिश्तेदार है तो उन्होंने पूर्व विधायक के मोबाइल नंबर पर फोन करके शिकायत की, लेकिन उन्होंने मुजफ्फरनगर की इस महिला को अपनी पत्नी की बहन होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला