उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच हाल ही में मेरठ में निकाली गई आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) की रैली में फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती (Famous YouTuber Shadab Jakati) दिखाई दिए। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…

UP Politics: मेरठ के फेमस यूट्यूबर और '10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी' फेम शादाब जकाती (YouTuber Shadab Jakati) इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार शादाब जकाती (Shadab Jakati) की चर्चा किसी वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ दिखाई देने की वजह से हो रही है।
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Azad Samaj Party Chief Chandrashekhar Azad) इन दिनों सत्ता परिवर्तन यात्रा (Satta Parivartan Yatra) निकाल रहे हैं। मेरठ में चंद्रशेखर आजाद की 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' में यूट्यूबर शादाब शामिल हुए थे। इसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। शादाब जकाती को रैली में देखे जाने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। चंद्रशेखर का काफिला मेरठ पहुंचा तो उसमे शादाब जकाती की काली स्कॉर्पियो नजर आई। इकके बाद शादाब जकात, चंद्रशेखर की गाड़ी पर चढ़कर अंगूठा दिखाते नजर आए।
चंद्रशेखर ने अपनी रैली के दौरान मेरठ के PVS रोड पर जनता को संबोधित किया। इस दौरान शादाब जकाती चंद्रेशेखर के साथ मंच पर बैठे नजर आए। इसके अलावा इचौली गांव में उन्होंने चंद्रशेखर का गर्मजोशी से स्वागत किया। शादाब ने चंद्रशेखर का समर्थन करने की बात भी कही। चंद्रशेखर ने जकाती को अपनी पार्टी का नीला पट्टा भी पहनाया। इसके बाद जकाती चंद्रशेखर की पार्टी का नीला पटका पहनकर घूमते नजर आए। इन सभी गतिविधियों से कयाश लगाए जा रहे हैं कि शादाब जकाती ने आजाद समाज पार्टी का हाथ थाम लिया है।
यूट्यूबर शादाब जकाती ने चंद्रशेखर आजाद और उनकी यात्रा का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर के काम से हर वर्ग जुड़ा है और लोगों की दुआएं उनके साथ हैं। हालांकि, आजाद समाज पार्टी में शामिल होने के सवालों को उन्होंने टाल दिया। पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट बयान नहीं दिया। शादाब ने कहा- मैं अपने यूट्यूब करियर से संतुष्ट हूं। फिलहाल, शादाब ने औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करने की पुष्टि नहीं की है।