मेरठ

छुट्टियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो तत्काल टिकट का ही सहारा, इसमें भी हो रहे खेल को जानिए!

अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन हो गए फुल, अब तत्काल टिकट के लिए चल रही मारामारी
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 10:17 PM IST
meerut

मेरठ। गर्मी की छुट्टी अभी शुरू भी नहीं हुई कि ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य कोटे की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अब सहारा है तो बस तत्काल टिकट का जहां रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए बड़ा खेल हो रहा है।

लाइन में पहले और दूसरे नंबर के लिए हो रहा खेल

लोगों को दलाल लाइन में पहला और दूसरा नंबर दिलाने की पूरी गारंटी देते हैं। किसी को शक न हो इसके लिए ये कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों रात से ही लोग तत्काल के लिए लाइन में लग जाते हैं, लेकिन दलालों के कारण लोगों को पहली और दूसरी लाइन नहीं मिलती। जिस कारण उन्हें दलाल की शरण लेनी होती है। दलाल लाइन में पहले और दूसरे नंबर की गारंटी तो देते हैं, लेकिन तत्काल में टिकट कन्फर्म होगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होगी। आपको लाइन में पहली और दूसरी नंबर में लगाने के ही दलाल हजार से 1500 रूपये तक ले लेते हैं।

पहले से ही सेट रखते हैं दलाल

आप रिजर्वेशन टिकट के लिए विंडो खुलने से पहले ही लाइन में लगना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका नंबर पहला या दूसरा हो तो यह आपकी भूल है। रिजर्वेशन की हर विंडो पर पहले और दूसरे नंबर के लिए कपड़ा या कोई रूमाल रखा होगा या विंडो पर बंधा होगा, जो इस बात का प्रतीक है कि उस विंडो पर पहले से ही कोई और लगा हुआ है। जो लोग पहले से लगे हैं वे आपकी तरह आम आदमी नहीं बल्कि दलाल लोग हैं जो अपनी जगह आपको लगाने के एवज में मोटी रकम वसूल करेंगे।

तुरंत होता है सौदा

दलाल आते ही लोग तुरंत सौदा करने लग जाते हैं। अगर लोग दलाल के मुताबिक मांगी गई रकम देने में आनाकानी करते हैं तो दूसरा व्यक्ति तैयार खड़ा रहता है।

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन हुई फुल

वैशाली एक्सप्रेस-12554, बिहार संपर्क क्रांति- 12566, श्रमजीवी एक्सप्रेस-12392, बिहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस-12558, लखनऊ मेल-12230, रीवा एक्सप्रेस-12428, सत्याग्रह एक्सप्रेस-15274, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस-12004, देहरादून एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस और स्वर्ण मंदिर मेल में आगे दो महीने तक सीटें फुल हो चुकी हैं।

इनका कहना है

उत्तरी रेल के पीआरओ एके शर्मा के अनुसार रेलवे ने गर्मियों की छुट्टी में कुछ ट्रेनों में अलग से बोगियों की व्यवस्था की है। स्टेशनों को दलालों से मुक्त करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला