
मेरठ। दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके ढाई लाख के इनामी आशु जाट काे पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पत्नी और नवजात बच्चा पहले से जेल में हैं। अब पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी काे मेरठ जोन पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। वहीं आम जनता ने भी इस खूंखार अपराधी की गिरफ्तारी की खबर सुनकर राहत की सांस ली हैं।
मिर्ची गैंग सरगना ढाई लाख रूपये का इनामी आशु जाट पिछले लंबे समय से पुलिस ( up police ) के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसकी तलाश गाजियाबाद, मेरठ, बागपत के अलावा मथुरा और नोएडा की पुलिस भी कर रही थी। एसटीएफ भी आशु जाट की तलाश में लगी हुई थी लेकिन शातिर आशु सभी काे चकमा दे रहा था। यही कारण रहा कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा था।
पुलिस की इस नाकामी से भाजपा नेता ( bjp leader ) भी आहत थे। पिछले दिनाें भाजपाईयों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए डीजीपी से भी मांग की थी और मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) तक पहुंच गया था। इस पर भाजपा के दो नेताओं की हत्या ( murder ) का भी आरोप है, जिनकी धौलाना में दुस्साहसिक ढंग से हत्या ( crime ) करने के बाद से आशु लगातार अपनी कारगुजारियों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा था।
पुलिस ने उस पर दो लाख का इनाम भी घोषित कर दिया था। एसटीएफ के साथ ही गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और मथुरा की पुलिस आशु की तलाश में जुटी थी लेकिन एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी वह उसका कोई सुराग नहीं लगा रहा था। चुनाैती की बात यह थी कि, इस दौरान वह लगातार लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देता रहा।
आशु जाट ने हापुड़ जिले के धौलाना में दो भाजपा नेताओं की हत्या की थी, लेकिन करीब दस माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसके खिलाफ करीब 48 मुकदमें चल रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब इन सभी मामलों में आशु जाट काे खसीटने की तैयारी कर ली है। पुलिस की याेजना सफल हुई ताे अब कभी भी आशु जेल की सलाखों की बाहर नहीं आ पाएगा। पुलिस इसके सभी मामलों में सजा दिलाने के लिए सबूत और गवाहों काे मजबूत करने में जुट गई है।