मेरठ

Meerut: अमेरिका से वापस लौटी महिला में दिखे Coronavirus जैसे लक्षण तो सैंपल भेजा गया दिल्ली

Highlights मेरठ के मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रिपोर्ट आने तक महिला को निगरानी में रखा जाएगा परिजनों को महिला से दूरी बनाए रखने को कहा गया      
less than 1 minute read
Mar 18, 2020
meerut

मेरठ। जिले के मेडिकल कॉलेज में पहला कोरोना का संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ है। यह महिला अमेरिका से लौट कर आई है। महिला में प्रारंभिक अवस्था में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। कोरोना की सर्विलांस टीम ने महिला का सैंपल लेकर दिल्ली भेज दिया है। रिपोर्ट आने तक महिला मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहेगी।

महिला गहन चिकित्सा निगरानी में रखी गई है। सीएमओ डा. राजकुमार ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। महिला को दवाई दी जा रही है। वहीं उससे मिलने वालों को दूरी बनाए रखने को कहा गया है। महिला को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि मेरठ में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं मिला है।

मेरठ में कोरोना ब्लॉक मेडिकल कालेज में बनाया गया है, जो वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा आइसोलेशन वार्ड है। वेस्ट के लोगों को मेडिकल कालेज में करोना जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। बीती मंगलवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में मेरठ मेडिकल कालेज में कोरोना जांच की लैब के स्वीकृति मिल गई थी। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि मेरठ में अगले 10 दिनों में जांच शुरु होने की संभावना है। कोरोना वायरस की जांच के लिए रियल टाइम पीसीआर तकनीक से वायरस को एम्पलीफाई कर उसका आरएनए निकाला जाएगा। मेरठ मेडिकल कालेज की लैब में उपकरण उपलब्ध हैं, सिर्फ किट की जरूरत पड़ेगी।

Published on:
18 Mar 2020 12:54 pm