मेरठ

Lockdown के दौरान सपा नेता ने साथियों संग सजा रखी थी शराब और शबाब की महफिल, इतने में ही पहुंच गई पुलिस

Highlights मेरठ के इंचौली क्षेत्र के कस्बा लावड़ का मामला पुलिस ने सपा नेता समेत चार किए गिरफ्तार युवती को गानों की धुनों पर नचा रहा था सपा नेता  
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 11:03 AM IST
meerut

मेरठ। एक तरफ तो पुलिस प्रशासन इस प्रयास में है कि किसी तरह से जनपद कोरोना मुक्त हो तो दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन के इस प्रयास को कुछ लोग पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। मामला इंचौली थाना क्षेत्र के लावड कस्बे का है। जहां पर शाम होते ही सपा नेता ने शराब और शबाब की महफिल सजा ली। यह महफिल सपा नेता ने एक इंटर कालेज के सामने ढाबे के भीतर सजाई हुई थी। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी तो महफिल के रंग में भंग पड़ गया। पुलिस ने सपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जिस समय ढाबे के भीतर पहुंची उस समय शराब के दौर चल रहे थे और एक लड़की डांस कर रही थी। पुलिस को देखते ही लड़की वहां से रफूचक्कर हो गई। कुछ लोग भाग खड़े हुए। जबकि सपा नेता और उसके चार साथी शराब के नशे में वहां से नहीं भाग पाए और पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर थाने ले आई। चारों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें सपा नेता शमशाद रिजवी पूर्व में सांसद का प्रतिनिधि भी रह चुका है।

इंचौली पुलिस के अनुसार लावड़ कस्बे में शुक्रवार की रात सपा नेता शमशाद रिजवी ने रोड पर एक इंटर कालेज के सामने ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी रखी हुई थी। जिसमें एक लड़की को भी नाचने के लिए बुलाया हुआ था। सभी लोग शराब के नशे में युवती को गानों पर नचाकर मस्ती कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबे को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के पहुंचते ही लड़की मौके से भाग निकली। पुलिस शराब के नशे में झूम रहे सपा नेता समेत चारों लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

इसकी जानकारी कस्बे में अन्य लोगों को लगी तो वे भी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सभी को भगा दिया। पुलिस के अनुसार, सपा नेता शमशाद रिजवी पूर्व में सांसद मुनव्वर हसन का प्रतिनिधि भी रह चुका है। इंस्पेक्टर इंचौली बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में लावड़ निवासी शमशाद रिजवी, तहसीम, सुएब, वसीम हैं। वसीम के ढाबे पर ये सभी आरोपी शराब पी रहे थे।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप