मेरठ

सुशील कुमार टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, नेपाल भागने की आशंका

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को अभी तक नहीं पकड़ सकी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 21 May 2021, 10:05 AM IST
sushil-kumar-captured-at-meerut-toll-cctv-footage-after-the-incident.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार (International Wrestler Sushil Kumar) की एक फुटेज दिल्ली-हरिद्वार हाईवे (Delhi-Haridwar Highway) पर स्थित सिवाया टोल से मिली है। इस तस्वीर में सुशील एक गाड़ी में बैठा दिख रहा है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी है। सुशील ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीर मेरठ टोल (Meerut Toll) की 6 मई की है। जबकि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या (Sagar Dhankhad Murder Case) 4 और 5 मई रात को हुई थी। इस हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हुई है। सुशील की तलाश में दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच लगी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुशील उत्तराखंड में कहीं छिपा हुआ है या फिर नेपाल भाग सकता है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि सुशील हरियाणा के बहादुरगढ, झज्जर और दिल्ली के नजफगढ़ में ही छिपा हुआ था और वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इतना ही नहीं सुशील कुमार बेहद प्रोफ़ेशनल तरीके से पुलिस जो चकमा दे रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सुशील का वो रिश्तेदार भी फिलहाल अभी फरार चल रहा है, जो उसकी मदद कर रहा है। सुशील के रिश्तेदार उसकी लगातार मदद कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के बहादुरगढ़ से भी चार सिम खरीदे गए थे, जिन्हें सुशील कुमार ने इस्तेमाल किया था। सुशील ने इनमें से किसी भी सिम को 2 दिन से ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस को शक है कि वह मेरठ के रास्ते उत्तराखंड गया है, उसके बाद उत्तराखंड के रास्ते ही सीमा पार कर नेपाल भाग सकता है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ लोकल पुलिस की कई टीमें सुशील कुमार को तलाश कर रही हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ एलओसी जारी की थी और फिर सुशील कुमार के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रख दिया था। सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका भी अदालत खारिज कर चुकी है। मेरठ के सिवाया टोल पर मिली फुटेज के मुताबिक सुशील कुमार एक कार में देखा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फुटेज दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। इस फुटेज में सुशील कुमार ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला