30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू ट्रक ने पीएसी वाहन को टक्कर मारी, आठ पुलिसकर्मी घायल एक गंभीर

मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग पर हुई दुर्घटना, अस्थाई जेल पर ड्यूटी बदलने जा रहे थे पुलिसकर्मी, सामने से आ रहे ट्रेक ने मार दी जोरदार टक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 May 2021, 6:52 PM IST

mzn_police.jpg

muzaffarnagar accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क ( Muzaffarnagar )
मुजफ्फरनगर. एक सड़क हादसे में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से पांच पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट आई है जबकि तीन पुलिसकर्मी ( muzaffarnagar police ) मामूली रूप से घायल हैं। पांच घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है जबकि एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हाद्सा कार सवार तीन की मौत दो की हालत गंभीर

पीएसी ( PAC ) वाहन काे एक ट्र्क ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते उत्तर प्रदेश में चल रहे कर्फ्यू के दौरान वाहनों की तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की बात करें तो जनपद में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम पीएसी की 44 वी वाहिनी का एक वाहन जनपद मुजफ्फरनगर में थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कव्वाल में बनी अस्थाई जेल मैं ड्यूटी बदलने के लिए आठ पुलिसकर्मियों को लेकर जा रहा था। यह वाहन जैसे ही जानसठ कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग स्थित गांव पिमोड़ा के निकट पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर पुलिस केस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन में बैठे आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट थी और तीन पुलिसकर्मी मां मिली रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पुल से टकराकर नहर में गिरी कार बाप बेटे समेत चार की मौत

इसी दौरान बहसूमा में अपने पेट्रोल पंप से वापस मुजफ्फरनगर आ रहे आईपीएस अधिकारी इंगित प्रताप सिंह के भाई अश्लेन्द्र प्रताप उर्फ गौरव ने सड़क पर एक्सीडेंट देखकर अपनी गाड़ी रोकी और गंभीर रूप से घायल चार सिपाहियों को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा जबकि अन्य घायलों को एंबुलेंस के द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल पीएसी के जवानों में अंकित कुमार, दिव्य शक्ति, अंकित, अंकुर तोमर को ज्यादा चोट बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की दौड़ती बस में आग लगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें: OMG दुर्घटना रोकने के लिए बनाए गया ब्रेकर ही बन गया दुर्घटना का कारण, शादी में जा रही महिला की माैत

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग