30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्घटना रोकने के लिए बनाए गए ब्रेकर ने ही ले ली जान

बिजनौर में हुआ सड़क हादसा महिला की मौतपति के साथ शादी समारोह में जा रही थी महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Apr 2021, 11:26 PM IST

accident

accident

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

बिजनौर Bijnor सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क पर बनाया गया ब्रेकर ही मौत का कारण बन गया। पति के साथ शादी समारोह में जा रही महिला अचानक ब्रेकर आने पर बाइक से गिर गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य अब यही कह रहे हैं कि किसने यह ब्रेकर बनवाया था।

यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव होगा विधानसभा चुनाव का डेमो, बोले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

घटना बिजनौर जिले के बढ़ापुर इलाके की है। बढ़ापुर कस्बा क्षेत्र के गांव बंसोवाला का रहने वाला जयपाल सैनी अपनी पत्नी ममता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शाहकोट कंदला जा रहा था। रास्ते में सड़क पर ब्रेकर बना हुआ था जिस पर कोई सफेद पट्टी नहीं थी। पत्नी ममता देवी बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। अचानक ब्रेकर आया तो जोर का झटका लगा और झटका लगते ही ममता बाइक से नीचे गिर गई। सड़क में सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस सड़क दुर्घटना में घायल हुई 35 वर्षीय ममता ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी Corona Vaccine, तैयारी करने में जुटी सरकार

इस घटना के बाद अब परिवार के लोगों ने सड़क पर बेवजह बनाए गए ब्रोकरों को हटाए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जैसा उनके साथ हुआ है ऐसा किसी और के साथ ना हो इसलिए सड़क से सभी ब्रेकर हटाए जाएं या फिर उन पर सफेद पट्टियां बनवाई जाएं ताकि वह दूर से ही दिखाई दें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में 26 तक लॉकडाउन