नाेएडा, आगरा से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की बस में यमुना एक्सप्रेसवे Yamuna Expressway पर अचानक आग लग गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ड्राइवर ने बस को रोक दिया जिसके बाद यात्रियों कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची दमकलकर्मियों की टीम ने आग की लपटों पर काबू पा लिया लेकिन बस पूरी तरह से जल गई।