पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) कोरोना संक्रमण के दौर में अब ऑक्सीजन सिलेंडरों oxygen cylinder की भी लूट होने लगी है। मेरठ के गढ़ रोड पर थाना मेडिकल क्षेत्र में इनोवा सवार (thieves on innova ) युवकों ने दिन दहाड़े एक युवक से तमंचे की नोक पर ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया। युवक के शोर मचाने पर पास ही तैनात फैंटम पुलिस कर्मियों ने इनोवा गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। उधर जिस रोगी के लिए युवक ऑक्सीजन सिलेंडर oxygen cylinder लेकर जा रहा था समय पर ऑक्सीजन ना मिलने उसकी माैत हो गई।