मेरठ

Video- बागपत में छाया X का आतंक, शाम को युवकों के घर से बाहर जाने पर लगी रोक, चौंकाने वाली है वजह

बागपत के गांव बिजवाड़ा के लोग डरे और सहमे हुए हैं, X के खौफ से घर से बाहर निकलना किया बंद

3 min read
Jul 31, 2018
Video- बागपत में छाया X का आतंक, शाम को युवकों के घर से बाहर जाने पर लगी रोक, चौंकाने वाली है वजह

बापगत। जिले के एक गांव में लगातार दो हत्याओं ने दहशत फैला दी है। ग्रामीण सहमे हुए हैं। युवकों को शाम के समय घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल में लगी है लेकिन हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इतना ही नहीं हत्यारे ने दहशत फैलाने के लिए हत्या के बाद मृतक के हाथ पर एक्स का निशान बनाकर और भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है, आखिर हत्यारे का मकसद क्या है?

ये भी पढ़ें

बागपत में घर से बुलाकर बीकॉम के छात्र की गोली मारकर हत्या

बागपत के बिजावड़ा गांव का मामला

मामला बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव का है, जहां लोग डरे और सहमे हुए हैं। अक्सर शांत रहने वाला गांव अचानक अशांत हो गया है। ग्रामीण खौफ में नजर आ रहे हैं। पुलिस भी हत्याओं को लेकिर चिंतित है। बता दें कि बिजवाड़ा गांव में हुई अनुज और शिवम की हत्या के पीछे सीरियल किलर का हाथ माना जा रहा है। आरोपी अपने ही अंदाज में हत्या को अंजाम दे रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

अब तक हुईं दो हत्‍याएं

इस किलर ने अब तक दो हत्याएं की हैं। दोनों ही बार मृतक के बाएं हाथ पर एक्स का निशान मिला है। हत्याओं का तरीका भी समान है। ग्रामीणों का दावा है कि हत्या करने वाला खेतों में ही छुपा हुआ है। अब उसका तीसरा टारगेट कौन है? इसे लेकर दहशत का माहौल है।

हत्‍याअों का तरीका एक

पहली हत्या अमित उर्फ बिट्टू की 23 जुलाई को उसी के नलकूप के पास चारपाई पर हुई थी। अमित के ही कुनबे के शिवम उर्फ श्रेयंस की हत्या 29 जुलाई को हुई। यह घटना नलकूप से तकरीबन सवा किमी दूर हुई है। अमित के बाएं कान के ऊपर सिर में सटाकर गोली मारी गई थी और चारपाई पर सीधा लिटाया गया था। घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। अमित के पैरों के बीच तमंचा पड़ा हुआ था और पैंट की जेब में एक कारतूस था। परिजनों के मुताबित, अमित के पास तमंचा नहीं था।

पैरों के पास मिला तमंचा

उधर, शिवम को भी उसी जगह गोली मारी गई थी और वह सीधा जमीन पर लेटा हुआ था। घटनास्थल पर हाथापाई जैसे कोई निशान नहीं थे। शिवम के पैरों के बीच भी तमंचा पड़ा हुआ था और पैंट की जेब में एक कारतूस था। एक ही अंदाज में दो हत्याओं को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं हत्यारे ने दोनों की हत्या के बाद उनके हाथ पर एक्स का निशान बनाकर और भी दहशत फैला दी है। एक्स के निशान से हत्यारा क्या दरसाना चाहता है, यह कोई नहीं जानता।

पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

वहीं, ग्रामीण मानते हैं कि यह कोई मानसिक रोगी भी हो सकता है, जो इस तरह की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रहा है। मामले को लेकर एसपी बागपत जयप्रकाश का कहना है कि दोनों मृतकों के हाथों पर निशान मिले हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जायेगा। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जंगलों में भी कांबिग की जा रही है। रात में भी गस्त के आदेश दिए हुए हैं। किसी भी सूरत में अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब पत्नी सीमा सिंह की जान को खतरा, पुलिस के नोटिस पर बागपत आने से किया इनकार
Published on:
31 Jul 2018 10:35 am
Also Read
View All