दरअसल कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, ऐच्छर गांव के पूर्व प्रधान व सपा नेता सुभाष पिछले कई दिनों से तनाव में थे। रविवार सुबह जब वह अपने कमरे में मौजूद नहीं थे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की, तो घर से कुछ दूर स्थित पेड़ पर उनका शव लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पड़ताल की तो परिजनों ने मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मामले में गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की बात सामने आई है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।