दरअसल, वैशाली सेक्टर-4 निवासी पीड़ित वरुण कुमार का कहना है कि रिप्पल फ्यूचर डॉट ओआरजी नाम से एक कंपनी बीते वर्ष नवंबर में खुली थी। इस कंपनी ने 250 दिन में निवेश की गई रकम का 3 गुना देने का वादा किया था। इतना ही नहीं, लोगों को विश्वास में लेने के लिए कंपनी ने करीब एक महीने तक रुपये भी दिए। जिसके बाद लोगों ने बड़ी संख्या में कंपनी में निवेश करना शुरू कर दिया। उन्होंने खुद भी 40 लाख रुपये निवेश किए। उनकी तरह ही देश भर के करीब 500 से अधिक लोगों ने लाखों रुपये निवेश किए। लेकिन अब कंपनी की साइट एक महीने से बंद है।