बुलंदशहर. पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बुलंदशहर के खुर्जा में काशीराम आवास योजना के तहत बने मकानों में रहने वाले लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है। इन मकानों की जहां जर्जर हालत है। यहां के हालात को देखकर यहां रहने वाले लोग ख़ौफ़ के साए में आ गए हैं। हालत यह है कि कुछ मकान तो जर्जर हो चुके हैं। वहीं, कुछ मकान के आस पास जमीन भी धंसने लगी है। जिले में पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से कुछ लोग संकट में आ गए हैं। खास तौर से जर्जर आवासों में रहने वाले लोगों की जिंदगी भी खतरे में है। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में तत्कालीन बहुजन समाज पार्टी सरकार ने गरीबों को घर देने के लिए काशीराम आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया गया था। तब पात्रों को ढूंढकर घर दिए गए थे, लेकिन भवन निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की वजह से कुछ ही साल में अब ये मकान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं।