नोएडा।नोएडा के फेस- टू थाना क्षेत्र स्थित भंगेल गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय बिजली विभाग के किसी कर्मचारी द्वारा लाइन चालू करने के चलते लाइनमैन शिव कुमार को जोरदार करेंट लग गया। आनन-फानन में करेंट लगे लाइनमैन शिवकुमार को वहां मौजूद लोगों ने खंबे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जिसे इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया हैं। फिलहाल लाइनमैन की हालत नाजूक बनी हुई हैं। वहीं मामले की जांच की जा रही हैं।