गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लोग जरा सी बात पर एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं ।इसकी एक बानगी रविवार देर रात उस वक्त देखने को मिली। जब थाना मुरादनगर इलाके के गांव दोहाई के जंगलों में आवारा पशुओं को अपने खेत से भगाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि किसान अपने छोटे भाई के साथ उस वक्त खेत में ही मौजूद था। उसने यहां से आवारा पशुओं को भगा दिया। जिसके बाद आवारा पशु दूसरे पड़ोसी के खेत में घुस गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया और पड़ोसी खेत वाले 4 लोगों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।