31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस की भयंकर टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, सवार तीन दोस्तों की मौत

गुरुग्राम के कार सवार तीनों दोस्तों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Jul 2018, 9:52 AM IST

hapud

बस से कार की भयंकर टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, सवार तीन दोस्तों की मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले मेें एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी की उसकी कार से जोरदार टक्कर हो गई। भयंकर टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और वो डिवाडर तोड़ती हुई दूसरे लेन की ओर जा पहुंची। इस हादसे में कार सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार कई लोगों को भी गंभीर चोट आई है।

घटना थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे का है, जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है की कार सवार तीन लोग दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक बस ने ओवरटेक करने के चक्कर कार के साथ भिड़ंत हो गई। जिसमे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी की कार सवार तीनों लोगो की बॉडी के टुकड़े तक हो गए। सूचना मिलते ही आलाधिकारी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी और नेशनल हाइवे को खाली कराया।

देखें वीडियो: बस से कार की भयंकर टक्कर

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ़्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर के एक कार को टक्कर मार दी। जिसमे कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार में से मृतकों के तीन मोबाइल मिले लेकिन लॉक होने की वजह से कोई जानकारी मिल रही थी, एक फोन पर कॉल आई जिससे शवों की शिनाख्त हो पाई। एएसपी हापुड़ राममोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरूग्राम के गांव बादशाहपुर के संदीप, मोनू और गोलू के रुप में हुई है। जिनकी उम्र 25-30 के बीच है तीनों दोस्त थे। वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम