मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र सोमवार को उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब, प्रेम प्रसंग में गैर सम्प्रदाय के युवक के साथ गयी युवती के परिजनों ने गुस्से में प्रेमी और उसके परिवार के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। परिजनों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीँ इस मामले में पुलिस की लापरवाही शुरू से नजर आई। अब अधिकारी आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रहे हैं। जबकि ये घटना युवती के परिजनों ने थाने में जाने के बाद की थी। फ़िलहाल एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।