मेरठ

पुलिस को इन लोगों की मिली सूचना, Dial 100 ने रोका तो चढ़ा दिया ट्रक

सिंघावली अहीर पुलिया के पास चेकिंग कर रही पुलिस की डायल-100 गाडी को ट्रक को चोरी कर ला रहे चालक ने कूचल दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 8:46 PM IST
dail 100
हरियाणा से आ रहे थे चोर, Dial 100 ने रोका तो चढ़ा दिया ट्रक

बागपत। सिंघावली अहीर पुलिया के पास चेकिंग कर रही पुलिस की डायल-100 गाडी को ट्रक को चोरी कर ला रहे चालक ने कूचल दिया। जिससे पुलिस कर्मियों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने ट्रक को पीछा करके पकड़ लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हरियाणा से ट्रक चोरी करके मेरठ की तरफ चालक आ रहा था। जिसकी फ्लैश सूचना पुलिस ने दी थी। रविवार की सुबह सूचना मिली कि चोरी हुआ ट्रक बागपत जनपद में है। सूचना मिलते ही सभी थानों की पुलिस बेरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। सिंघावली अहीर पुलिस भी थाने के सामने बेरियर लगाकर चेकिंग करने लगी। सुबह करीब 7 बजे बागपत की तरफ से चोरी हुआ ट्रक आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया।

बेरियर पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सिंघावली पुलिस ने सूचना फ्लैश की तो सिंघालवी अहीर पुलिया के समीप खड़ी डायल 100 की 2970 नम्बर गाड़ी ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक डायल 100 की गाड़ी को टक्कर मार ट्रक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

टक्कर लगने से गाड़ी में सवार दरोगा इंद्रपाल सिंह, सिपाही अजीत और सुबोध कुमार बाल-बाल बचें, जबकि डायल 100 की गाड़ी छतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान